लोग मेरे पुतले जला रहे हैं, हैरान हूं: फिल्म 'गांधी-गोडसे...' के निर्देशक राजकुमार संतोषी
फिल्ममेकर राजकुमार संतोषी ने आगामी फिल्म 'गांधी-गोडसे: एक युद्ध' को लेकर हो रही आलोचना पर कहा है, "खुद को गांधी जी का अनुयायी बताने वाले कुछ लोग मेरे पुतले जला रहे हैं।" उन्होंने कहा, "मैं इससे हैरान हो गया क्योंकि गांधी को मानने वाले लोग कभी हिंसा नहीं करेंगे। (लोगों ने) फिल्म नहीं देखी, ट्रेलर पर रिऐक्ट कर रहे हैं।"