लोगों का बजट बिगड़ रहा पर मीडिया को हिंदू-मुस्लिम में रुचि है: महंगाई दर बढ़ने पर सुरजेवाला
कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने मंहगाई दर बढ़ने को लेकर कहा, "मोदी सरकार में महंगाई महीने दर महीने...साल दर साल नया रिकॉर्ड बनाती जा रही है।" उन्होंने ट्वीट किया, "मोदी जी फ्यूल लूट से लगी महंगाई की आग कब बुझेगी? एक तरफ जहां लोगों का बजट बिगड़ रहा है...वहीं दूसरी तरफ टीवी व मीडिया को केवल हिंदू-मुस्लिम में रुचि है।"