लोगों की सुरक्षा पर गृह मंत्री को सोचना चाहिए: कश्मीर में कश्मीरी पंडित की हत्या पर राउत
जम्मू-कश्मीर में राहुल भट्ट नामक एक कश्मीरी पंडित की गोली मारकर हत्या के मामले में शिवसेना सांसद संजय राउत ने शुक्रवार को कहा, "7 वर्षों में कितने कश्मीरी पंडित घर लौटे पता नहीं...जो थे उनकी भी हत्या हो रही है।" बकौल राउत, "वहां...आम लोगों का जीवन भी असुरक्षित है...गृह मंत्री (अमित शाह) को इस बारे में गंभीरता से सोचना होगा।"