लोगों के रूस छोड़ने के बीच सैटेलाइट तस्वीरों में दिखा रूसी सीमा पर लगा भारी ट्रैफिक जाम
अमेरिकी फर्म मैक्सार टेक्नोलॉजीज़ ने लोगों के रूस छोड़ने के बीच जॉर्जिया के साथ लगती रूसी सीमा पर भारी ट्रैफिक जाम की सैटेलाइट तस्वीरें शेयर की हैं। बकौल मैक्सार टेक्नोलॉजीज़, लोग रूस छोड़कर जॉर्जिया में घुसने की कोशिश कर रहे हैं। यूक्रेन के खिलाफ युद्ध को लेकर रूस के आंशिक सैन्य लामबंदी आदेश के बाद लोग देश छोड़ रहे हैं।