लोगों के लाइव ट्वीट करने के खिलाफ हूं, इससे उनका ध्यान फिल्म पर नहीं रह जाता: तरण आदर्श
फिल्म क्रिटिक और ट्रेड ऐनालिस्ट तरण आदर्श ने कहा है कि वह फिल्म देखने के दौरान लोगों के लाइव ट्वीट करने के खिलाफ हैं। उन्होंने कहा, "अगर आप फिल्म देखते हुए ट्वीट करते हैं तो आपका ध्यान फिल्म पर नहीं रहता। आप फिल्म को ठीक से जज नहीं कर पाएंगे।" बकौल तरण, पूरी फिल्म देखकर ही कोई राय बनानी चाहिए।