लोगों के लिए 2022 कष्टप्रद रहा: खाद्य वस्तुओं की कीमतों में वृद्धि के आंकड़े शेयर कर खरगे
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को टैग कर ट्वीट किया, "एक साल में दूध के दाम औसतन ₹10 बढ़े, तूर/अरहर की दाल ₹10 महंगी हुई, खाद्य तेल ₹15-₹20 तक महंगा हुआ व आटे के दाम 25% तक बढ़े।" उन्होंने लिखा, "यह अद्भुत साल नहीं, आम इंसान की रसोई के लिए तो ये 'कष्टप्रद वर्ष' रहा।"