लोगों के लिए मसाला खत्म हो गया है: नवीन-उल-हक और गौतम गंभीर को गले लगाने पर विराट कोहली
एक इवेंट में आरसीबी के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने वनडे विश्व कप-2023 के दौरान अफगानिस्तानी पेसर नवीन-उल-हक और आईपीएल-2024 में केकेआर के मेंटॉर गौतम गंभीर को गले लगाने को लेकर कहा है, "लोगों के लिए मसाला खत्म हो गया है।" उन्होंने कहा, "हम बच्चे नहीं हैं।" आईपीएल-2023 के दौरान कोहली की नवीन-उल-हक और गंभीर के साथ बहस हुई थी।