लोगों के स्वास्थ्य के मद्देनज़र कर्नाटक में हुक्का पर लगा प्रतिबंध
लोगों के स्वास्थ्य के मद्देनज़र कर्नाटक सरकार ने हुक्का और हुक्का उत्पादों की बिक्री, इस्तेमाल, प्रचार व भंडारण पर प्रतिबंध लगा दिया है। डब्ल्यूएचओ ने वैश्विक वयस्क तंबाकू सर्वे 2016-17 का डेटा जारी किया था जिसके बाद कर्नाटक सरकार ने यह फैसला लिया। बकौल सर्वे, कर्नाटक के 22.8% युवा तंबाकू का सेवन करते हैं जिनमें 8.8% धूम्रपान करने वाले हैं।