लोगों को बीजेपी में भेज रही कांग्रेस, मंत्री बनने के लिए कई ने छोड़ी पार्टी: केरल के सीएम
केरल की थ्रिक्काकारा विधानसभा क्षेत्र में सोमवार को एक जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने कहा कि कांग्रेस लोगों को बीजेपी में भेजने का काम कर रही है। बकौल मुख्यमंत्री, कई लोग ऐसे हैं जो मंत्री व सांसद बनने के लिए कांग्रेस छोड़ बीजेपी में शामिल हो गए। थ्रिक्काकारा विधानसभा सीट पर 31-मई को उप-चुनाव होने हैं।