लोगों को मेरा फैसला गलत लगेगा लेकिन यह मेरी बेटी के लिए है: पति से तलाक पर चारू असोपा
अभिनेत्री चारू असोपा ने अपने यूट्यूब चैनल पर शेयर किए गए एक वीडियो में पति राजीव सेन से तलाक पर बात की है। उन्होंने कहा, "लोगों के मन में कई सवाल होंगे...संदेह होंगे। कुछ लोग मुझे गलत समझेंगे...लेकिन मैंने यह फैसला बहुत सोच-समझकर लिया है।" बकौल चारू, "मैं...यह अपने लिए नहीं बल्कि अपनी बेटी ज़ियाना के लिए कर रही हूं।"