लोगों को 'लंका लगा देंगे' से ऐतराज़ था, 'नंगा ही तो आया है' से नहीं था: मनोज मुंतशिर
लेखक मनोज मुंतशिर शुक्ला ने 'द लल्लनटॉप' से हुई बातचीत में फिल्म 'आदिपुरुष' के संवादों को लेकर हुई आलोचनाओं पर बात की है। उन्होंने फिल्म 'गली बॉय' के गाने 'अपना टाइम आएगा' के लिरिक्स का ज़िक्र कर कहा, "'नंगा ही तो आया है' से लोगों को ऐतराज़ नहीं था और 'आदिपुरुष' के डायलॉग 'लंका लगा देंगे' से इतना ऐतराज़ था।"