लोगों को लगता था कि मुझे तलाक के बाद बहुत पैसे मिले हैं, ताने मारते थे: मलाइका अरोड़ा
अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा ने कहा है कि जब उनका ऐक्टर अरबाज़ खान से तलाक हुआ था तो उन्हें ताने मारे जाते थे और उनके फैसले पर सवाल उठाए जाते थे। उन्होंने बताया, "एक आर्टिकल में लिखा गया था, 'मलाइका इतने महंगे कपड़े पहनती हैं क्योंकि तलाक के बाद उन्हें बहुत पैसे मिले हैं'।" मलाइका का 2017 में तलाक हुआ था।