लोगों को लगा मेरे पास काम नहीं है: कम प्रोजेक्ट्स करने को लेकर ऐक्टर मोहम्मद ज़ीशान अय्यूब
ऐक्टर मोहम्मद ज़ीशान अय्यूब ने पिछले 3 वर्षों में कम प्रोजेक्ट्स करने को लेकर कहा है कि लोगों को लगने लगा था कि उनके पास काम की कमी है। उन्होंने कहा, "मामला उल्टा था। बेशक स्क्रीन पर मेरा काम कम दिखा हो लेकिन मैंने लगातार काम किया है। इतना व्यस्त था कि घर पर समय बिताने का मौका नहीं मिला।"