'लोगों को लूटने के लिए लिखा गया संविधान' बयान पर विरोध के बीच केरल के मंत्री ने दिया इस्तीफा
केरल के मंत्री साजी चेरियन ने अपने बयान 'भारतीय संविधान को इस तरह से लिखा गया जिससे इसका इस्तेमाल लोगों को लूटने के लिए किया जा सके' को लेकर हो रहे विरोध के बीच बुधवार को इस्तीफा दे दिया। आलोचना के बाद चेरियन ने माफी मांग ली थी। वहीं, सत्तारूढ़ सीपीआई (एम) ने बयान को 'ज़ुबान का फिसलना' बताया था।