लोगों को शांति रखनी होगी: राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष की हत्या के बाद शेखावत

श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या को लेकर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा है, "मैंने पुलिस कमिश्नर से आरोपियों की जल्द-से-जल्द गिरफ्तारी के लिए कहा है, सामाजिक जनों को शांति और धैर्य रखना होगा।" उन्होंने कहा, "बीजेपी सरकार के शपथ लेते ही राज्य को अपराधमुक्त करना हमारी अग्रणी प्राथमिकता है।"

Load More