लोगों ने एमपी में बीमार तेंदुए के साथ ली सेल्फी, उस पर की बैठने की कोशिश
देवास (मध्य प्रदेश) ज़िले का एक वीडियो ऑनलाइन वायरल हो गया है जिसमें कुछ लोग एक बीमार तेंदुए के साथ सेल्फी लेते दिख रहे हैं। वहीं, एक शख्स तेंदुए पर बैठने की कोशिश कर रहा है। हालांकि, बाद में वन विभाग ने तेंदुए का रेस्क्यू कर लिया और वन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि उसकी हालत गंभीर थी।