लोगों ने ऐमेट शियर से पूछा, 'आप ओपनएआई के सीईओ कैसे बने?', उन्होंने कहा- अचानक
ओपनएआई के अंतरिम सीईओ ऐमेट शियर ने 'X' पर लोगों से उनसे सवाल पूछने को कहा था जिसके बाद एक यूज़र ने उनसे पूछा, "आप ओपनएआई के सीईओ कैसे बने?" इसका जवाब देते हुए ऐमेट ने लिखा, "शीघ्र और अचानक से।" गौरतलब है कि ऐमेट शियर को ओपनएआई का अंतरिम सीईओ नियुक्त किया गया है।