लोगों ने कहा कि मैं मां जैसी नहीं दिखती; उनसे तुलना होती रहती है: श्वेता की बेटी पलक
ऐक्ट्रेस पलक तिवारी ने ईटाइम्स से कहा है कि बड़े होने के दौरान कई बार लोगों ने उनकी तुलना उनकी मां व अभिनेत्री श्वेता तिवारी से की है। बकौल पलक, "लोगों को कहते सुना है कि...'यह आपकी जितनी सुंदर और टैलेंटेड होगी क्या'? मैं अपने पिता (राजा चौधरी) जैसे दिखती हूं...वे कहते थे 'अरे यह आप (श्वेता) पर नहीं गई'।"