लोगों ने फिल्म 'बरेली की बर्फी' के ज़रिए मेरे अंदर की अभिनेत्री को पहचाना: कृति सेनन
ऐक्ट्रेस कृति सेनन ने कहा है कि आउटसाइडर होने के बावजूद बॉलीवुड इंडस्ट्री ने शुरुआत से उनका स्वागत किया है लेकिन अलग पहचान बनाने के लिए उन्हें संघर्ष करना पड़ा था। उन्होंने कहा, "(फिल्म) 'बरेली की बर्फी' में लोगों ने मुझमें एक ऐक्टर को देखा, हमेशा से चाहती थी कि हीरोइन के अलावा मुझे अभिनेत्री के तौर पर पहचाना जाए।"