लोगों ने बाइडन को इसलिए चुना क्योंकि वे कम ड्रामा चाहते थे: एलन मस्क
दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति एलन मस्क ने शुक्रवार को ट्वीट किया, "(अमेरिकी राष्ट्रपति) जो बाइडन की गलती यह है कि उन्हें लगता है कि उन्हें देश बदलने के लिए चुना गया था...लेकिन वास्तव में लोग कम ड्रामा चाहते थे।" इससे पहले मस्क ने कहा था कि वह पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप पर लगे ट्विटर के प्रतिबंध को हटाएंगे।