लोगों ने मुझ पर बेटी के लिए 'किराए पर गर्भ' लेने जैसे आरोप लगाए, यह बहुत दर्दनाक था: प्रियंका
अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने ब्रिटिश वोग मैगज़ीन को बताया कि जब लोगों ने सरोगेसी के ज़रिए हुई बेटी मालती के लिए उन पर 'गर्भ किराए पर लेना' या 'रेडी-मेड बेबी' जैसे आरोप लगाए तो यह बहुत दर्दनाक था। उन्होंने बताया कि बेटी के जन्म वाले अपने जीवन के इस चैप्टर के लिए वह बहुत प्रोटेक्टिव हो गई थीं।