लोगों ने मेसेज किया था कि मैंने सहानुभूति के लिए 'सोच' व 'जोकर' गाने गाए: हार्डी संधू
गायक-अभिनेता हार्डी संधू ने सिद्धार्थ कनन के शो में कहा है कि असफलताएं आपको सीख देती हैं। उन्होंने कहा, "मैं क्रिकेट खेलता था लेकिन...चोट की वजह से ज़्यादा नहीं खेल पाया।" 'सोच' गाने में मानसिक रोगी और 'जोकर' में बहरे का रोल करने वाले संधू ने कहा, "मेसेज आते थे कि मैंने वे गाने सहानुभूति पाने के लिए गाए थे।"