लोगों से यह उम्मीद नहीं कर सकते कि वे हमें सिर्फ पसंद करें: नफरत झेलने को लेकर रश्मिका
ऐक्ट्रेस रश्मिका मंदणा ने 'बॉलीवुड बबल' से नफरत झेलने को लेकर कहा है, "मुझे अब समझ आया है कि बतौर ऐक्टर हम लोगों से यह उम्मीद नहीं कर सकते कि वे हमें सिर्फ पसंद करें।" उन्होंने कहा, "आप सबको पसंद नहीं आ सकते हैं इसलिए नफरत मिलेगी।" रश्मिका ने पिछले साल नफरत झेलने को लेकर इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया था।