लोन न लेने के बावजूद ग्रामीण बैंक ने रुपए लौटाने को लेकर वॉरंट भेजे: बिहार के लोगों का दावा
बांका (बिहार) में कुछ लोगों ने दावा किया है कि लोन लिए बिना ही उन्हें दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक से रुपए लौटाने को लेकर कोर्ट के वॉरंट मिले हैं। हालांकि, बैंक प्रबंधक ने बताया कि 2013 में 300 लोगों को ₹50,000/व्यक्ति लोन दिया गया था और जिनके खिलाफ वॉरंट जारी हुए हैं उनके लोन के दस्तावेज़ भी बैंक में हैं।