लड़की के कंधे पर चढ़कर 'बैकफ्लिप' कर रही दूसरी लड़की ज़मीन पर गिरी, लोग बोले- कमर टूट गई
सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है जिसमें स्कूल की यूनिफॉर्म पहने 2 लड़कियां स्टंट करती दिख रही हैं। वीडियो में एक लड़की दूसरी लड़की के कंधे पर चढ़कर हवा में 'बैकफ्लिप' करती और असंतुलित होकर ज़मीन पर गिरती नज़र आ रही है। इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो पर एक यूज़र ने लिखा, "कमर टूट गई होगी।"