लड़की की शादी के लिए 'गैस न छोड़ने वाले सुंदर लड़के' की शर्त वाला ऐड हुआ वायरल, निकला प्रैंक
30+ साल की उम्र वाली लड़की की शादी के लिए अखबार में दिया गया विज्ञापन वायरल हुआ है जिसमें दूल्हे के लिए सुंदर, खाना बनाना जानने वाला, गैस न छोड़ने वाला और अच्छे फाइनेंशियल बैकग्राउंड जैसी शर्तें लिखी हैं। हालांकि, बाद में यह विज्ञापन एक प्रैंक निकला जो लड़की के भाई और दोस्त ने उसके 30वें जन्मदिन पर दिया था।