लड़की ने छोटे कद के प्रेमी से की शादी, बोली- 9वीं क्लास से था प्यार
मछलीपट्टनम (आंध्र प्रदेश) में एक युवती ने समाज और परिवार की परवाह किए बिना एक छोटे कद के युवक को जीवनसाथी चुना है। बकौल युवती, 9वीं कक्षा से शुरू हुई दोस्ती समय के साथ गहरे प्यार में बदल गई। युवक फिलहाल ज़िला न्यायालय में कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर कार्यरत है जबकि युवती एक मेडिकल स्टोर में काम करती है।