लड़की ने तेलंगाना में मरने से पहले भाइयों को बांधी राखी, लड़के से परेशान होकर खाया था ज़हर
तेलंगाना के अस्पताल में एक नाबालिग लड़की ने अस्पताल में दम तोड़ने से पहले अपने भाइयों को राखी बांधी है जिसका वीडियो सामने आया है। एकतरफा प्यार में पड़े एक लड़के से परेशान होकर उसने 15 अगस्त को ज़हर खाया था और इलाज के बावजूद 17 अगस्त को उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था।