लड़की ने पकड़कर खींचा क्रिकेटर अभिषेक शर्मा का हाथ, वीडियो आया सामने
राजस्थान रॉयल्स (RR) के खिलाफ मैच से पहले एक लड़की ने सनराइज़र्स हैदराबाद (SRH) के युवा ओपनर अभिषेक शर्मा का हाथ पकड़कर अपनी तरफ खींचा जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। हालांकि, सुरक्षा टीम ने तुरंत हस्तक्षेप किया और खिलाड़ी को सुरक्षित वहां से बाहर ले गए। अभिषेक शर्मा अपनी टीम के साथ होटल से निकल रहे थे।