लड़के ने हरियाणा में हाईवे पर थार की छत पर बैठकर बनाई रील, लिखा- पुलिसवाले पापा बचा लेंगे
हरियाणा में एक लड़के ने हाईवे पर चलती थार गाड़ी की छत पर बैठकर रील बनाई है। वीडियो में लड़के ने अपने पुलिसवाले पिता के लिए लिखा है, "तू मार मैं देख लूंगा, यह कहने वाले पापा हैं मेरे पास।" वहीं, लोगों ने सोशल मीडिया पर लड़के के पिता को सस्पेंड करने की मांग की है।