लड़कियों को देह व्यापार में धकेलने वाली महिला को महाराष्ट्र में हुई 14 साल की जेल
ठाणे (महाराष्ट्र) की एक विशेष अदालत ने 40-वर्षीय महिला को 2 नाबालिग लड़कियों को देह व्यापार में धकेलने के मामले में 14 साल के कठोर कारावास की सज़ा सुनाई है। महिला पर ₹14,000 का जुर्माना भी लगाया गया है। अदालत के अनुसार, महिला ने गरीबी से जूझ रही लड़की को अच्छी कमाई का झांसा देकर ग्राहकों के पास भेजा था।