लड़की के परिजन राजस्थान में युवक को दे रहे थे रेप केस में फंसाने की धमकी, उसने की आत्महत्या
झुंझुनू (राजस्थान) में एक युवक ने एक लड़की के परिजनों द्वारा धमकाए जाने के बाद आत्महत्या कर ली है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी उसे (मृतक) रेप केस में फंसाने की धमकी देकर ₹15 लाख मांग रहे थे। बकौल रिपोर्ट्स, युवक ने खुदकुशी से पहले अपने दोस्त को वॉयस मेसेज भेजकर लड़की के परिजनों को उसकी मौत का ज़िम्मेदार ठहराया है।