'लड़कों ने पीटा, पुलिस नहीं सुन रही' कहकर नदी में कूदी यूपी की किशोरी, पड़ोसियों से था विवाद
हमीरपुर (उत्तर प्रदेश) में एक 17-वर्षीय लड़की पानी भरने को लेकर पड़ोसी के परिवार से विवाद के बाद यमुना में कूद गई। इससे पहले एक वीडियो में उसने कहा, "पुलिसवाले हमारी नहीं सुन रहे...मम्मी बेहोश हैं। हमें और हमारी बहन को लड़कों ने मारा।" बकौल रिपोर्ट्स, गर्भवती पड़़ोसन के घायल होने पर लड़की के परिवार पर केस दर्ज हुआ था।