वे इंसान नहीं राक्षस थे: आतंकियों को लेकर पहलगाम हमले की पीड़िता
पहलगाम (जम्मू-कश्मीर) में आतंकी हमले में अपने पिता संतोष जगदाले और अंकल कौस्तुभ गणबोटे को खोने वाली असावरी जगदाले ने कहा है, "आतंकियों की क्रूरता से साफ है कि वे इंसान नहीं, राक्षस थे। इंसान इतने निर्दयी नहीं हो सकते।" उन्होंने कहा, "मैं अभी तक पिता और अंकल की मौत को स्वीकार नहीं कर पाई हूं...यह पूरा घटनाक्रम भयानक था।"