वो कौन सा फ्रूट है जिसे दुनिया कहती है 'फलो की रानी', क्या हैं इसके फायदे?
जिस फल को दुनियाभर में 'क्वीन ऑफ फ्रूट्स' कहा जाता है उसका नाम मैंगोस्टीन है। इसकी बाहरी परत गहरे बैंगनी रंग की होती है जबकि अंदर का हिस्सा सफेद, मुलायम और रसीला होता है। इसमें मौजूद विटामिन सी से इम्युनिटी बढ़ती है। इसकी जड़ों का उपयोग महिलाओं के मासिक धर्म चक्र को नियमित करने के लिए किया जाता रहा है।