वेंकटेश अय्यर ने ओवर की आखिरी 2 गेंदों पर 2 विकेट लेकर लैंकशर को दिलाई जीत
इंग्लैंड में चल रहे वनडे कप में लैंकशर की तरफ से खेल रहे भारतीय क्रिकेटर वेंकटेश अय्यर ने वुस्टरशायर के खिलाफ 49वें ओवर की आखिरी 2 गेंदों पर 2 विकेट लेकर अपनी टीम को जीत दिलाई है। मैच में लैंकशर टीम ने 237/10 का स्कोर बनाने के बाद वुस्टरशायर को 49वें ओवर में 234 के स्कोर पर ऑलआउट कर दिया।