वांगचुक के पिता ने भी 1984 में की थी 5 दिन की भूख हड़ताल, लेह पहुंची थीं पूर्व PM इंदिरा गांधी
जंतर-मंतर पर करीब 3-हफ्ते से अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक के पिता व पूर्व कांग्रेस नेता-ऐक्टिविस्ट सोनम वांग्याल ने भी 1984 में लद्दाखियों को अनुसूचित जनजाति का दर्जा दिलाने के लिए 5-दिन की भूख हड़ताल की थी। उस दौरान तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने लेह पहुंचकर उन्हें मांगे पूरी करने का आश्वासन देकर जूस पिलाकर भूख हड़ताल खत्म कराई थी।