विंडोज़ ऑपरेटिंग सिस्टम पर साइबर हमले का खतरा, सरकार ने जारी किया अलर्ट
भारतीय कंप्यूटर आपातकालीन प्रतिक्रिया दल (सीईआरटी-इन) ने माइक्रोसॉफ्ट विंडोज़ 10 और विंडोज़ 11 के यूज़र्स को साइबर हमले के खतरे को लेकर अलर्ट जारी किया है। सीईआरटी-इन ने कहा कि विंडोज़ 10, विंडोज़ 11 और विंडोज़ सर्वर में 2 अलग-अलग बग मिले हैं जिनका फायदा हैकर्स उठा सकते हैं। कुछ दिन पहले माइक्रोसॉफ्ट विंडोज़ में ग्लोबल आउटेज आया था।