विंडोज़ को टक्कर देने की तैयारी में ऐप्पल, अगले साल लॉन्च कर सकती है सस्ते MacBook: रिपोर्ट
ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, ऐप्पल पहली बार लो-कॉस्ट लैपटॉप के मार्केट में प्रवेश करने जा रही है। कंपनी क्रोमबुक्स और एंट्री लेवल विंडोज़ PCs का उपयोग करने वाले लोगों को आकर्षित करने के लिए अपना पहला लो-बजट मैकबुक 2026 की पहली छमाही में लॉन्च कर सकती है। बकौल रिपोर्ट, इस मैकबुक की कीमत $1,000 से कम रहेगी।