वृंदावन के निधिवन में शाम के बाद अंदर जाना क्यों है मना?
मथुरा के निधिवन में शाम की आरती के बाद लोगों के अंदर जाने पर रोक लगा दी जाती है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, रात को रंग महल में भगवान श्रीकृष्ण गोपियों के साथ रासलीला रचाने आते हैं व वहीं सोते हैं और माना जाता है कि इस रास को जिसने देखा वह पागल हो गया या उसकी मौत हो गई।