वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर में चरणामृत समझकर AC का पानी पीते दिखे श्रद्धालु
मथुरा (यूपी) के वृंदावन स्थित बांके बिहारी मंदिर में एसी से निकल रहे पानी को चरणामृत समझकर पीते और पानी को गिलासों में भरते श्रद्धालुओं का एक वीडियो वायरल हुआ है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मंदिर में पानी की निकासी के लिए बनीं नालियों का मुख हाथी के मुख जैसा है। इससे निकल रहे पानी को लोगों ने चरणामृत समझ लिया।