वृंदावन में निर्माणाधीन मॉल में बड़ा हादसा, शटरिंग गिरने से 3 मज़दूरों की हुई मौत
वृंदावन (यूपी) में शुक्रवार सुबह निर्माणाधीन ओमेक्स मॉल की शटरिंग गिरने से कम-से-कम 4 मज़दूर मलबे में दब गए। जानकारी के मुताबिक, इनमें से 3 मज़दूरों की मौत हो गई जबकि एक अन्य मज़दूर गंभीर रूप से घायल हो गया। बकौल रिपोर्ट्स, मृतक मज़दूरों में से 2 पश्चिम बंगाल के रहने वाले थे जबकि एक मज़दूर नेपाल का निवासी था।