विंबलडन का सेमीफाइनल देखने पहुंचे रोहित शर्मा, तस्वीर आई समाने

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा शुक्रवार को विंबलडन (टेनिस टूर्नामेंट) का सेमीफाइनल देखने इंग्लैंड पहुंचे। विंबलडन ने 'X' पर उनकी तस्वीर शेयर कर लिखा, "विंबलडन में आपका स्वागत है रोहित शर्मा।" रोहित ने कार्लोस अल्काराज़ और डानिल मेदवेदेव का सेमीफाइनल मुकाबला देखा जिसमें अल्काराज़ ने जीत हासिल की। रोहित की कप्तानी में भारत ने टी20 विश्व कप-2024 का खिताब जीता है।

Load More