विंबलडन ने शेयर किया फिल्म 'मंजुमल बॉयज़' से प्रेरित पोस्टर
विंबलडन ने मलयालम फिल्म 'मंजुमल बॉयज़' से प्रेरित एक पोस्टर 'X' पर शेयर किया है। इस पर एक यूज़र ने कमेंट किया, "यकीन मानिए...एक समय आएगा जब फीफा भी भारतीय व्यूअर्स को अपनी ओर आकर्षित करना चाहेगा।" गौरतलब है कि 2024 में विंबलडन टूर्नामेंट 14 दिनों तक चलेगा। यह 1 जुलाई से शुरू होगा और 14 जुलाई को खत्म होगा।