वो मेरे पिता के लिए था: विकेट लेने के बाद 'फ्लाइंग किस' सेलिब्रेशन पर शमी
भारतीय तेज़ गेंदबाज़ मोहम्मद शमी ने गुरुवार को बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए मैच में 5 विकेट लेने के बाद 'फ्लाइंग किस' सेलिब्रेशन को लेकर कहा है, "वो मेरे पिता के लिए था...वह मेरे रोल मॉडल हैं।" उन्होंने कहा है कि उनके पिता हमेशा उनके साथ हैं। उन्होंने मैच में 10 ओवरों में 53 रन देकर 5 विकेट लिए थे।