वे लोग ब्रिटिश संग्रहालय से सीख रहे हैं: UK में भारतीय ट्रैवलर की बाइक चोरी होने पर थरूर
यूके में भारतीय ट्रैवलर की बाइक चोरी होने के मामले पर कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने तंज़ कसा है। उन्होंने एक फैन को रिप्लाई करते हुए लिखा, "वे लोग ब्रिटिश संग्रहालय से सीख रहे हैं।" दरअसल, एक ट्रैवलर ने बताया था कि उसने 3 महीने पहले बाइक खरीदी थी जो चोरी हो गई और पुलिस भी मदद नहीं कर रही।