वो विराट भैया का बैट था: गाबा टेस्ट में भारत को फॉलोऑन से बचाने वाले आकाशदीप
बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के तीसरे टेस्ट में भारत को फॉलोऑन से बचाने वाले आकाशदीप ने बताया कि उन्होंने विराट कोहली के बल्ले से वह मैच खेला था। उन्होंने कहा, "हां, वह विराट भैया का बैट था, जिसपर एमआरएफ का लोगो था, सबको पता है। भैया ने खुद मुझसे पूछा, 'तुमको बैट चाहिए?' मैंने कहा- हां, आपका बैट कौन नहीं लेना चाहेगा।"