वेंस के 'जले हुए बंदर के अंडकोष' कांड में शामिल होने का दावा करने वाला लेख फिर आया सामने
अमेरिका के उप-राष्ट्रपति पद के लिए रिपब्लिकन उम्मीदवार जेडी वेंस के 'जले हुए बंदर के अंडकोष' कांड में शामिल होने का दावा करने वाला लेख फिर सामने आया है। लेख में आरोप लगाया गया कि बायोटेक्निकल कंपनी एम्पलीफाईबायो ने जीवित पशुओं पर क्रूर परीक्षण किए। गौरतलब है, यह कंपनी वेंस की उद्यम कंपनी नार्या द्वारा वित्तीय सहायता प्राप्त है।