वाइट हाउस इवेंट के हमलावर ने FBI चीफ काश पटेल को हिट लिस्ट से रखा था बाहर
वाइट हाउस कॉरेस्पोंन्डेंट्स डिनर में गोलीबारी करने वाले हमलावर के कथित पत्र से कई खुलासे हुए हैं। हमले से करीब 10 मिनट पहले उसने अपने परिवार को भेजे गए मेनिफेस्टो में बताया था कि वह किन लोगों को निशाना बनाना चाहता था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, हमलावर ने अपनी हिट लिस्ट से एफबीआई चीफ काश पटेल का नाम बाहर रखा था।