वाइट हाउस ऐसा बनाया जैसे सद्दाम हुसैन ने चीजकेक फैक्ट्री खोल ली हो: ओबामा का ट्रंप पर तंज
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप पर तंज कसते हुए व्हाइट हाउस में हो रहे बदलावों का मजाक उड़ाया। ओहायो में चुनावी रैली के दौरान ओबामा ने बॉलरूम निर्माण, रोज गार्डन में बदलाव और सुनहरी सजावट का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि व्हाइट हाउस ऐसा लग रहा है, जैसे सद्दाम हुसैन ने चीजकेक फैक्ट्री खोली हो।